Tuesday, April 23, 2019

4 बजे तक औसत 52% वोटिंग: बंगाल में एक बूथ के पास बम फेंका गया, मुर्शिदाबाद में झड़प के दौरान वोटर की मौत

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 4 बजे तक औसत 52 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे अधिक पं बंगाल में 68% वोट पड़े हैं। बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई। दूसरे बूथ के पास अज्ञात लोगों ने बम फेंका। पहले इस चरण में 14 राज्यों की 114 सीटों पर वोटिंग होनी थी। दूसरे चरण में सुरक्षा कारणों के चलते त्रिपुरा की ईस्ट त्रिपुरा सीट पर मतदान नहीं हो पाया था। इस सीट को भी तीसरे चरण में शामिल किया गया है।

मोदी की मां ने अहमदाबाद के रायसन में वोट डाला।
तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने वोट डाला।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में वोट डाला।
अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा में वोट डाला।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के तलचर में वोट डाला।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पत्नी अंजली समेत राजकोट में वोट डाला।

वोट देने के बाद मोदी ने कहा, "आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे भी आज मेरा कर्तव्य निभाने का गौरव मिल रहा है। मेरे गृहराज्य गुजरात में वोट देकर इस महान लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिला। जैसे कुंभ के मेले में स्नान करके एक पवित्रता का आनंद आता है, वैसे ही लोकतंत्र के महापर्व में वोट कर मैं पवित्रता का अनुभव कर रहा हूं। मैं देश के सभी नागरिकों से आग्रह करूंगा कि इस लोकतंत्र के पर्व में जहां-जहां मतदान बाकी हैं, वहां मतदान करें। भारत का मतदाता जितना समझदार है, नीर-क्षीर जानता है। दूध का दूध और पानी का पानी करना जानता है, यह पूरे विश्व के लिए रिसर्च का विषय है। जो युवा वोट देने जा रहे हैं उनकी सक्रिय भागीदारी का मैं स्वागत करता हूं। पहली बार जो वोट दे रहे हैं उनके लिए यह सदी उनकी सदी है। उन्हें अपनी इस सदी को उज्ज्वल बनाने के लिए मतदान करना है। भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि हम लोगों के लिए इसका उदाहरण पेश करते हैं। एक तरफ आतंकवाद का शस्त्र आईईडी होता है और लोकतंत्र का शस्त्र, उसकी शक्ति वोटर आईडी होता है। मुझे विश्वास है वोटर आईडी की ताकत आईईडी की ताकत से काफी ज्यादा है। हम इसकी ताकत समझें। आप सभी पत्रकार बंधु भी थोड़ा आराम कीजिए, आपने देश को जगाने के लिए जो काम किया है उसके लिए मैं आपका अभिनंदन और आभार करता हूं।"

मोदी ने अहमदाबाद के रानिप स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कन्नूर में मतदान किया।
सुप्रिया सुले ने परिवार समेत बारामती में वोट डाला। सुप्रिया बारामती से ही राकांपा की उम्मीदवार हैं।
बिहार के सुपौल के 151 बूथ पर ईवीएम खराब होने के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो पाई। हालांकि ईवीएम को बदल दिया गया।

मोदी मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर स्थित घर पहुंचे। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "लोगों से अपील करता हूं कि तीसरे चरण में रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग करें। आपका वोट महत्वपूर्ण है और देश को दिशा देने में अहम रोल अदा करेगा। कुछ देर में मैं अहमदाबाद में मतदान करूंगा।"

अमित शाह: गुजरात की गांधी नगर सीट से भाजपा अध्यक्ष शाह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ स्थानीय विधायक सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा है। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से भाजपा पिछले 9 बार से चुनाव जीत रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी यहां से मौजूदा सांसद हैं। वे इस सीट से 6 बार सांसद रहे। उनके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी भी इस सीट से एक बार चुनाव जीते।

राहुल गांधी : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार अमेठी के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड 2009 में नई लोकसभा सीट बनी थी। तब से हुए दो चुनावों में यहां कांग्रेस के एमआई शनवास को जीत मिली। इस सीट से भाजपा के सहयोगी दल भारत धर्म सेना के उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली मैदान में हैं।

मुलायम सिंह यादव : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव एक बार फिर मैनपुरी सीट से मैदान में हैं। 2014 में वे मैनपुरी के साथ ही आजमगढ़ से भी चुनाव लड़े थे और दोनों सीटों पर जीते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट अपने पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव के लिए छोड़ दी थी। मुलायम इस सीट से चार बार चुनाव जीते हैं।

सुप्रिया सुले : बारामती सीट से दो बार सांसद राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। शरद भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। भाजपा ने सुप्रिया के खिलाफ कंचन राहुल कुल को मैदान में उतारा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां से दो बार सांसद चुने गए। खड़गे के खिलाफ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक उमेश जाधव मैदान में हैं। वे लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

शशि थरूर : कांग्रेस नेता त‍िरुवनंतपुरम सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से 2009 और 2014 में भी चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ कुम्मनम राजशेखरन को टिकट दिया है। 

वरुण गांधी : केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बेटे और भाजपा के युवा नेता वरुण पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2014 में सुल्तानपुर से चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार वे अपनी मां की सीट पीलीभीत से उतरे हैं। मेनका यहां से 6 बार सांसद रह चुकी हैं। वरुण यहां से 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।

महबूबा मुफ्ती : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से चुनाव लड़ रहीं हैं। वे यहां से 2 बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। भाजपा ने यहां से सोफी मोहम्मद यूसुफ को टिकट दिया है।

Wednesday, April 10, 2019

राहुल गांधी ने अमेठी से भरा पर्चा

इससे पहले वो यहां रोड शो कर रहे थे. उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा सहित पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

राहुल गांधी पिछले 15 सालों से यहां से जीतते रहे हैं. यहां उनके ख़िलाफ़ मैदान में बीजेपी की तरफ से स्मृति इरानी होंगी.

उनके रोड शो में कांग्रेस के झंडे के साथ-साथ नीले झंडे भी लहराए जा रहे हैं.

उनके साथ उनके बेटे विजय बैंसला ने भी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.

बैंसला ने इस साल फरवरी में हुए गुर्जर आंदोलन का नेतृत्व किया था. वो गुर्जरों के लिए 5 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए चुनाव अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का आयोग ने आदेश दिया है.

महाराष्ट्र के लातूर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने पुलवामा का नाम लेते हुए कहा था, "मैं पहली बार वोट देने वालों से कहना चाहता हूं कि क्या आपका पहला वोट उन वीर जवानों को समर्पित होगा, जिन्होंने पाकिस्तान में हवाई हमला किया था. क्या आपका पहला वोट पुलवामा के शहीदों को समर्पित होगा."

सुप्रीम कोर्ट का पीएम मोदी के जीवन पर बनी फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

मोदी के जीवन पर बनी फ़िल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. लेकिन चुनाव को देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता अमन पवार ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लि याचिका दाखिल की थी.

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ये फिल्म अचार संहिता का उल्लंघन करती है या नहीं, ये देखना चुनाव आयोग का काम है.

इसके मुताबिक राजद दलितों, पिछड़ों और अति दलितों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण की सुनिश्चित करेगा और निजी क्षेत्र में आरक्षण का प्रावधान करेगा. इसके अलावा उन्होंने 2021 में सभी जातियों की जनगणना कराएंगे.

उन्होंने ये भी कहा कि हर हाथ में रोटी और हर हाथ को काम के सपना को पूरा करेंगे. तेजस्वी ने ये भी बताया कि उनकी पार्टी बिहार से पलायन को रोकने की कोशिश करेगी.

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थिति को बेहतर करने का वादा भी तेजस्वी ने किया है. तेजस्वी ने ये भी कहा कि कांग्रेस के न्याय योजना की उनकी पार्टी पूरा समर्थन करेगी.

5 ईवीएम की वीवीपीटी पर्ची से मिलान
सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपीटी पर्ची से मिलान के लिए ईवीएम की संख्या को बढ़ाकर पांच कर दिया है.

अभी तक प्रत्येक विधानसभा सेगमेंट में एक ईवीएम का इस्तेमाल होता है.

भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने चुनाव में निष्पक्षता को बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा सेगमेंट के लिए रैंडमली पांच ईवीएम मशीन में पर्ची का मिलान किया जाएगा.

इससे पहले चुनाव आयोग ने 20 विपक्षी पार्टियों की उस याचिका का विरोध किया था जिसमें सभी क्षेत्रों की ईवीएम की वीवीपीटी का मिलान करने का अनुरोध किया गया था. चुनाव आयोग ने कहा था इससे नतीजे में एक सप्ताह की देरी हो सकती है.

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन की पहली संयुक्त रैली सहारनपुर के देवबंद में हुई.

यहां पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं. रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ किया कि इस चुनाव में कोई नाटकबाज़ी नहीं चलेगी. चौकीदारी की नाटकबाज़ी भी नहीं चलेगी. उन्होंने कांग्रेस की 'न्याय' योजना पर भी सवाल उठाए.

एक ओर जहां मायावती ने बिना नाम लिए भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण पर निशाना साधा वहीं इसी रैली में बहुत से लोग चंद्रशेखर रावण की तस्वीर लेकर आए हुए थे.

इस मौक़े पर सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि ये मिलावट नहीं महापरिवर्तन का गठबंधन है.

बंगाल के विकास की स्पीड ब्रेकर हैं दीदी: पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में आयोजित एक रैली के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपने बयानों से कड़ा प्रहार किया.

रैली के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते मोदी ने कहा, "आप जितना मोदी-मोदी के नारे लगाएंगे, उतनी की एक शख्स की नींद उड़ती जाएगी."

पीएम मोदी ने कहा, "आप जानते हैं वो शख्स कौन है? ये स्पीड ब्रेकर है, बंगाल के विकास की. दीदी की नींद उड़ गई है और वो झुंझलाहट और गुस्से में अफसरों को कोस रही हैं."

उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उनकी रैली में आने वाले लोगों को रोका जा रहा है. रैली की जगह पर मंच बनाया जा रहा है ताकि ज़्यादा लोग रैली वाले मैदान में प्रवेश ना कर सकें.

Tuesday, April 2, 2019

नासा ने कहा- भारतीय सैटेलाइट के 400 टुकड़े हुए, इनसे स्पेस स्टेशन को खतरा

वॉशिंगटन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि भारतीय सैटेलाइट के नष्ट होने से 400 टुकड़े हुए। ये अंतरिक्ष की कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं। इसके चलते इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) और उसमें रह रहे एस्ट्रोनॉट्स को खतरा पैदा हो गया है। भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान (डीआरडीओ) ने 27 मार्च को एंटी-सैटेलाइट (ए-सैट) मिसाइल का टेस्ट किया था। इस दौरान 300 किलोमीटर दूर पृथ्वी की निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को नष्ट करने में कामयाबी मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी थी।

'10 सेमी के 60 टुकड़े ट्रैक किए गए'
नासा प्रमुख जिम ब्राइडनस्टाइन अपने कर्मचारियों को संबोधित कर कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हम भारतीय सैटेलाइट के टुकड़ों को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब तक हमने 10 सेमी या उससे बड़े 60 टुकड़ों को ट्रैक किया है।" यह सैटेलाइट आईएसएस से नीचे स्थित था।

ब्राइडनस्टाइन के मुताबिक, "24 टुकड़े आईएसएस के पास चक्कर लगा रहे हैं, यह खतरनाक साबित हो सकते हैं। चिंता की बात यह है कि सैटेलाइट नष्ट किए जाने के बाद मलबा आईएसएस के ऊपर पहुंच गया है। इस तरह की गतिविधियां भविष्य में मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए अच्छी साबित नहीं होंगी। यह हमें स्वीकार्य नहीं है। नासा का रुख इस मामले में काफी स्पष्ट है।"

वहीं, अमेरिकी सेना के मुताबिक- अब तक 10 सेमी से बड़े करीब 23 हजार टुकड़े ट्रैक किए गए हैं। ये टुकड़े मलबे के रूप में फैले हैं। इनमें 3 हजार टुकड़े 2007 में चीनी एंटी-सैटेलाइट टेस्ट में निकले थे।

नासा चीफ ने यह भी कहा कि आईएसएस से टुकड़ों के टकराने का खतरा 44% तक बढ़ चुका है। हालांकि यह खतरा समय के साथ कम हो जाएगा क्योंकि वायुमंडल में प्रवेश के साथ ही मलबा जल जाएगा।

भारत के परीक्षण के बाद अमेरिका के बयान
अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने भारत के मिशन शक्ति की जासूसी को सिरे से खारिज किया था। रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट डेविड डब्ल्यू एस्टबर्न ने कहा, ''अमेरिकी ने किसी भी तरह से भारत की जासूसी नहीं की। बल्कि हम भारत के साथ आपसी सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज कारोबार और मजबूत अर्थव्यवस्था के नतीजे सामने आ रहे हैं।''

एयरफोर्स स्पेस कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल डेविड डी थॉम्पसन के मुताबिक- अमेरिका को पता था कि भारत ए-सैट टेस्ट करने वाला है। उन्होंने अमेरिकी सीनेट आर्म्ड सर्विस सब कमेटी के सदस्य से कहा था कि हमें इसकी जानकारी मिली थी, भारत की ओर से सूचना मिलने पर विमान रोके गए।

भारत के ए-सैट टेस्ट के दो दिन बाद (29 मार्च) को अमेरिकी कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शैनहन ने कहा था कि हम भारत के परीक्षण का अध्ययन कर रहे हैं। शैनहन ने दुनिया के ऐसे किसी भी देश को चेतावनी दी थी जो भारत जैसे एंटी-सैटेलाइट परीक्षण के लिए विचार कर रहा है। हम अंतरिक्ष में मलबा छोड़कर नहीं आ सकते।

海外留守记丨宣布出现确诊病例那天晚上,小区超市人满为患

  新冠肺炎疫情蔓延全球, 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&肛交集合 三分之二减至...