Sunday, January 27, 2019

आँधी' चली, पर गुलज़ार से कमलेश्वर का मन टूटाः विवेचना

कमलेश्वर से मेरी पहली मुलाक़ात सन 2001 में हुई थी. वो बीबीसी हिंदी के 'लाइव' कार्यक्रम में भाग लेने बीबीसी के पुराने दफ़्तर 'आइफ़ैक्स' बिल्डिंग में आए हुए थे.

26 जनवरी का दिन था. अचानक बहुत ज़ोर से धरती हिली थी और दफ़्तर के सारे लोग सीढ़ियों से भागते हुए सड़क पर आ गए थे. एक अकेले कमलेश्वर थे जो हाथ में 'डनहिल' की सिगरेट लिए, कश लगाते वहीं 'पैंट्री' में खड़े रह गए थे.

मेरी तरफ़ देख कर बिना किसी घबराहट के बोले थे, 'बैठिए यहाँ कुछ नहीं होगा.'

उनसे दूसरी मुलाक़ात शायद दो साल बाद फिर बीबीसी स्टूडियो में हुई थी और मैंने उनसे पूछा था, 'आप कई शहरों में रहे हैं, मैनपुरी, इलाहाबाद, मुंबई और दिल्ली...इनमें से किस शहर को अपने सबसे नज़दीक पाते हैं?'

कमलेश्वर ने मुस्कराते हुए जवाब दिया था, 'इनमें से कोई ऐसा शहर नहीं हैं, जिसे मैं भूल सकूं. मेरी बहुत ख़ूबसूरत यादें मैनपुरी की है. एक हमारे यहाँ ईशान नदी हुआ करती थी, जिसे लोग 'ईसन' कहते थे. उसके किनारे घूमने जाना, शैतानियाँ करना, जंगलों में चले जाना, वहाँ से बेर तोड़ना, आम तोड़ना, खेतों से सब्ज़ियों की चोरी करना... ये सब चलता था और बहुत आनंद आता था.'

'सबसे बड़ी चीज़ थी कि मैनपुरी में ही मेरा पहला इश्क हुआ था. इश्क के बारे में कुछ मालूम तो था नहीं. कोई अच्छा लगने लगा तो इश्क हो गया. एक बंधी बंधाई रवायत सी थी कि मेरे और उसके बीच में बहुत ही घटिया समाज बीच में आ रहा था. उससे कहने की हिम्मत ही नहीं होती थी. न उसकी हिम्मत होती थी कि भर-आँख मुझे देख ले. ये समझ लीजिए कि करीब ढाई तीन फ़र्लांग से ये इश्क चला करता था.'

'जब उसकी शादी होने लगी तब मामला थोड़ा गंभीर हो गया. उस वक्त महसूस किया कि कुछ खो रहा है. उस ज़माने में मेरे बाल बहुत बड़े होते थे जो माँ को पसंद नहीं थे. उसकी शादी में जाना था लेकिन मन भीतर से रो रहा था. माँ ने घर पर नाई बुलवा कर बाल इतने छोटे करवा दिए जैसे आर्मी वालों के होते हैं. फिर मैं उस शादी में गया ही नहीं.'

इलाहाबाद के बारे में कमलेश्वर ने लिखा था, 'एक सोचता हुआ शहर था वो... कोई क्या खाता है, क्या पहनता है, कैसे रहता है, इस सबसे ऊपर इलाहाबाद के आदमी की पहचान ही यही थी कि वो क्या सोचता है...?'

कमलेश्वर ने बताया था, 'वो दौर इलाहाबाद का बहुत सुनहरा दौर था. बड़े से बड़े लेखक इलाहाबाद में मौजूद थे. मेरे अपने गुरु बच्चनजी विश्वविद्यालय में पढ़ाते थे, फ़िराक साहब थे. सुमित्रानंदन पंत थे, महादेवीजी थीं, निरालाजी थे...किस किस को याद करें. हम लोग सब थे नई पीढ़ी के, धर्मवीर भारती थे, मार्कंडेय थे, दुष्यंत थे, अजित थे यानि कितने ही लोग.. यानि 'इट वाज़ अ गैलेक्सी ऑफ़ पीपुल.' इसकी वजह ये है कि इलाहाबाद में इस तरह का बौद्धिक माहौल हुआ करता था.. चाहे वो हाईकोर्ट के जज या वकील हों या विश्वविद्यालय में जो हमारे प्राध्यापक होते थे, उनके लिए नवरत्न तो बहुत छोटा जुमला हो जाएगा. वो एक तरह से सैकड़ों रत्नों की एक मंजूषा थी.'

कमलेश्वर ने आगे बताया था, 'जब हम लोग अकेले दो तीन दोस्त बैठते थे तो 'रामाज़' हुआ करता था. कॉफ़ी हाउस था और वहाँ की ख़ासियत ये थी कि जो भी ताज़ा किताब आई हो, या कोई ताज़ा विचार आया हो और अगर आप उससे परिचित नहीं थे तो आप उस महफ़िल में मंज़ूर नहीं किए जाते थे उस शाम. वहाँ से लौट कर हमारा बहुत बड़ा अड्डा था 'युनिवर्सल बुक डिपो'. वहाँ से हम किराए पर किताबें लेते थे, उन्हें पढ़ते थे और फिर तैयार हो कर जाते थे.'

कमलेश्वर, मोहन राकेश और राजेंद्र यादव ने स्थापित किया था 'नई कहानी' का त्रिकोण. उस ज़माने में मोहन राकेश उनके सबसे करीबी दोस्त हुआ करते थे.

कमलेश्वर लिखते हैं कि जब राकेश अपनी पहली शादी के लिए इलाहाबाद पहुंचे थे, तो उनके साथ कोई बारात नहीं थी. लड़की वालों को आश्चर्य भी हुआ था कि दूल्हा अकेले आया है, पर यही तो थे मोहन राकेश.

कमलेश्वर ने एक किस्सा सुनाया था, 'नौ सालों तक मैं और राकेश एक ही घर में ऊपर नीचे रहे. वो ज़माना वो था कि जो लोग विभाजन के बाद यहाँ आए थे, उनको लोग अपना घर किराए पर नहीं देते थे. तब मैंने राकेश की माँ को अपनी माँ बनाया और मेरे नाम पर मकान लिया गया और राकेश मेरे साथ रहने लगे. क्योंकि हम लोग दिन भर मस्ती में बातें करने, गप्पें लड़ाने और नई कहानी की बातें सोचने में लगे रहे थे, जब भी कोई आता था तो हमें काफ़ी हाउस या टी हाउस में पाता था. एक दिन किसी ने पूछ लिया राकेश भाई आपकी दिनचर्या क्या होती है? राकेश ने कहा हम यही कोई साढ़े ग्यारह- बारह बजे घर पहुंचते हैं, एक दो घंटे पढ़ कर सो जाते हैं. उन्होंने कहा फिर? फिर हम उठते हैं ग्यारह बजे दिन में. फिर? फिर सुबह की चाय पीते पीते बारह-एक बज जाते हैं. उन्होंने कहा फिर? फिर ज़रा सा नाश्ता किया, शेव किया, नहाए-धोए. इसी में चार साढ़े चार बज जाते हैं. फिर? फिर हम कॉफ़ी हाउस आ जाते हैं. वो कहने लगे तब आप लिखते कब हैं ? राकेश ने कहा लिखना? लिखते हम कल हैं.'

कमलेश्वर के एक और करीबी दोस्त थे दुष्यंत कुमार. बाद में उनके पुत्र आलोक से उनकी बेटी मानो की शादी हुई.

आलोक त्यागी याद करते हैं, 'जब पापा का निधन हुआ, उससे तीन दिन पहले ये लोग मिले थे उज्जैन के एक सम्मेलन में. पापा ने उनसे बहुत कहा तू चल मेरे यहाँ, मैंने कुछ ग़ज़लें लिखी हैं. कमलेश्वर ने कहा कि यहीं सुनते हैं. मेरे प्रोग्राम 'टाइड अप' हैं बंबई में. तब पापा ने कहा था यार अब नहीं चलेगा तो क्या मेरी मौत पर आएगा ? ये 1975 की बात है. तीन दिन बाद ही पापा का निधन हो गया. उनके निधन के बाद हमारे यहाँ सबसे पहले पहुंचने वाले शख़्स थे कमलेश्वर. मैं उनके बारे में सालों से पापा से सुनता आ रहा था. होता ये था कि मैं कोई ढंग का काम करूँ और कोई अच्छी बात करूँ तो वो मेरी माँ से कहते थे राजो, ये मुझे कमलेश्वर की याद दिलाता है. मेरे लिए कमलेश्वर की छवि हमेशा 'लार्जर दैन लाइफ़' रही है. मैं उनको एकदम रूबरू देख रहा था. घर में इतना बड़ा संकट... घर में दुख के बादल और यदि हमें आश्वस्त करने के लिए और हमारे दुख में साथ खड़े होने के लिए कोई व्यक्ति सामने है, तो वो कमलेश्वरजी हैं.'

Friday, December 28, 2018

15 मजदूरों को बचाने का अभियान तेज, वायुसेना का हर्कुलस भी एक्टिव

मेघालय की एक खदान में पिछले करीब 15 दिनों से फंसे 15 मजदूर अभी तक निकल नहीं पाए हैं. सरकार, एनजीएओ, प्राइवेट कंपनी सभी मिलकर इन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं. आज एयरफोर्स भी इन सभी की मदद करने के लिए मेघालय पहुंच रहे हैं, जिसके बाद अधिक बचावकर्मी मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे. बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी इस मसले पर बात की.

वायुसेना 21 सदस्यों की टीम और 10 बड़े पंपों को लेकर भुवनेश्वर से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई है. वायुसेना का C-130J Super Hercules इस टीम को ले जा रहा है.

निजी कंपनी भी पहुंची मदद करने

मेघालय की पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले की कोयले की खदान से पानी भरने से उसमें पिछले एक पखवाड़े से फंसे 15 लोगों को निकालने में मदद करने के लिए निजी पंप निर्माता कंपनी मौके पर पहुंच गए हैं. यह कंपनी खदान से पानी निकालने में स्वेच्छा से उपकरण मुहैया करा रही है.

गौरतलब है कि मजदूर यहां करीब 370 फुट अवैध खदान में फंसे हुए हैं. इनके अलावा कोल इंडिया की तरफ से भी मदद का प्रस्ताव दिया गया है. दरअसल, खदान में पानी अधिक मात्रा में भर जाने के कारण काफी दिक्कतें आ रही हैं. यहां जिन पंपों के जरिए पानी को निकाला जा रहा था उनकी हॉर्स पावर कम थी, जिसके कारण बाहर से मदद पहुंचाई जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था.

बता दें कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इसके लिए गहरी सुरंगों के लोकेशन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार 2014 से प्रतिबंधित इन कोयला खदानों को कानूनी वैधता और नियमित किए जाने के समर्थन में है.

बीते 13 दिसंबर की सुबह पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के अवैध कोयला खदान में अचानक पानी भर जाने से कारण 15 मजदूर अंदर फंस गए थे. जल भराव के कारण संकरी सुरंगों के जरिए खदान के अंदर घुसे मजदूरों तक बचाव दल पहुंच नहीं पा रहा है. वहीं पानी निकालने का प्रयास लगातार जारी है.

उत्तर प्रदेश में कौन होगा सहयोगी?

उत्तर प्रदेश में अभी तक तय ही नहीं है कि कांग्रेस किसके साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी. जबकि सपा-बसपा बिना कांग्रेस को साथ लिए चुनाव गठबंधन करने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में होता है तो फिर कांग्रेस के पास अकेले या छोटे दलों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने का विकल्प बचता है. ऐसे में कांग्रेस के विपक्षी एकता को बड़ा झटका लग सकता है.

पश्चिम बंगाल में दो राहे पर कांग्रेस

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वामपंथी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या फिर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के साथ गठबंधन करेगी? इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है. हालांकि, कांग्रेस दोनों पार्टियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चल रही है, लेकिन यह भी सच है कि मौजूदा समय में बंगाल की राजनीति में वामपंथी दलों से ज्यादा टीएमसी मजबूत है.

Wednesday, December 19, 2018

सुषमा स्वराज से मिलकर भावुक हुए हामिद अंसारी और उनकी मां

पाकिस्तान की जेल में छह साल गुज़ारने के बाद मंगलवार को भारत लौटे हामिद निहाल अंसारी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाक़ात की है.

हामिद अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार को विदेश मंत्री से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे.

इस दौरान हामिद और उनकी मां भावुक हो गए, जिसके बाद विदेश मंत्री ने उन्हें हिम्मत बंधाई.

सुषमा स्वराज से बात करते समय हामिद रोते नज़र आए. इसके बाद सुषमा ने कंधा थपथपाकर हामिद को दिलासा दिया.

हामिद की मां फ़ौज़िया अंसारी भी अपनी भावनाओं पर क़ाबू नहीं रख पाईं. उन्होंने रुंधे हुए गले से कहा, "मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान, सब मैडम ने ही किया है."

पाकिस्तान में काटी है तीन साल की सज़ा
33 साल के हामिद निहाल अंसारी के पास मैनेजमेंट साइंस की डिग्री है.

हामिद की मां फ़ौज़िया अंसारी मुंबई में हिंदी की प्रोफ़ेसर और कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल हैं. पिता निहाल अंसारी बैंकर और बड़े भाई डेंटिस्ट हैं.

हामिद साल 2012 में कथित तौर पर फ़ेसबुक पर बनी एक दोस्त से मिलने के इरादे से ग़ैर-कानूनी ढंग से पाकिस्तान पहुंच गए थे.

इसके बाद उन्हें कोहाट इलाक़े में जासूसी और बिना दस्तावेज़ पाकिस्तान आने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.

हामिद को पाकिस्तान की अदालत ने तीन साल की सज़ा सुनाई थी, जिसकी मियाद हाल ही में 16 दिसंबर को पूरी हुई है. इसके बाद पेशावर हाई कोर्ट ने उन्हें भारत भेजने के लिए दस्तावेज़ तैयार करने का आदेश दिया था.

मंगलवार को हामिद वाघा बॉर्डर से रास्ते छह साल बाद भारत लौट आए. उन्हें लेने उनका परिवार यहां पहुंचा हुआ था.

हामिद की वतन वापसी के बाद उनकी मां ने कहा था कि यह सामूहिक प्रयास के कारण संभव हुआ है.

उन्होंने कहा था, "हम बहुत छोटे लोग हैं और ख़ुद कुछ नहीं कर पाते. सरकार ने इस सारे मामले को सकारात्मक तरीक़े से लेते हुए पहले दिन से ही हमारी मदद की है. सरकारी अधिकारियों का व्यवहार परिवार जैसा था."

Friday, November 23, 2018

क्या ग्रीन टी पीना वाक़ई ख़तरनाक हो सकता है?

जो लोग कुछ समय पहले तक कुल्हड़ में मलाई मारकर चाय पीते थे उन्होंने सेहत के नाम पर अपना स्वाद बदल लिया. चुस्कियों की जगह 'सिप' ने ली और ये सब हुआ, सिर्फ़ और सिर्फ़ सेहत के नाम पर.

ग्रीन टी के इतने फ़ायदे गिनाए गए कि लोगों ने इसे सेहतमंद रहने के लिए ज़रूरी समझ लिया और घरों में चीनी-दूध का आना कम हो गया. लेकिन अब सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता देवेकर के एक वीडियो ने सेहत के फ़िक्रमंद लोगों को असमंजस में डाल दिया है.

करीना कपूर और आलिया भट्ट जैसी फिटनेस आइकन को सेहतमंद रखने वाली रुजुता का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रुजुता कह रही हैं "ग्रीन टी उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो ग्रीन टी के बिज़नेस में हैं. बाकी आप लोगों के लिए, आप की सेहत के लिए, एंटी-ऑक्सीडेंट के लिए और आपकी ख़ूबसूरती के लिए कड़क-अदरक वाली चाय ही अच्छी है."

रुजुता के इस वीडियो ने कुछ और किया हो या न किया हो, लेकिन लोगों को कन्फ़्यूज़ ज़रूर कर दिया है. अब कोई फ़िटनेस ट्रेनर ऐसा बोले तो डरना बनता है...वो भी कोई ऐसी-वैसी नहीं बल्कि सेलीब्रिटीज़ को फ़िट रखने वाली न्यूट्रीशनिस्ट.

पर जिस चाय को दुनिया 'दवा' मानकर पीती है, वो 'नुकसानदेह' कैसे हो सकती है?

रुजुता का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने ऐसा कहने के पीछे कोई वजह नहीं बताई है. ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है. लेकिन अगर ग्रीन टी के इतिहास पर नज़र डालें तो ग्रीन टी का इतिहास पांच हज़ार साल पुराना है. चीन में इसका इस्तेमाल सबसे पुराना है.

चाय चाहे कोई भी हो, वो ब्लैक टी हो, ग्रीन टी हो या कोई सी भी और वो कैमेलिया साइनेसिस पौधे से मिलती है. यह पौधा किस तरह के वातावरण में उगा है, पत्तियां किस तरह से चुनी गई हैं और फिर उन्होंने किस तरह से प्रोसेस किया गया है, इस पर ही चाय की किस्म निर्धारित होती है.

कैसे तैयार होती है ग्रीन टी?
अगर ग्रीन टी तैयार की जानी है तो इसे छाया में उगाना होगा. इसके ऊपर जाली लगानी होगी. ताकि सूरज की रोशनी कम होने पर इसकी पत्तियाँ ज़्यादा क्लोरोफिल पैदा करेंगी. सूरज की रौशनी कम होने पर चाय के पौधे में पॉलीफिनॉल नाम का केमिकल भी कम निकलता है, जिससे चाय में हल्का कसैला स्वाद आता है. वैसे कुछ लोगों को ये स्वाद ही पसंद आता है.

चाय की पत्तियां और कलियाँ तोड़कर पहले इन्हें सुखाया जाता है. इन्हें कितना सुखाया जाएगा, ये इस बात पर तय होता है कि किस तरह की चाय आपको चाहिए. ग्रीन टी बनानी है तो पत्तियों को सिर्फ़ एक दिन सुखाकर उन्हें भाप में पकाया जाता है.

अगर चाय की पत्ती को कुछ दिन सुखाकर उसे हल्का सा तोड़कर भाप में उबालकर ब्लैक टी तैयार होती है. यही चाय दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है. कुल चाय की खपत का 78 फ़ीसद ब्लैक टी होती है. इस चाय को काफ़ी दिनों तक सुखाया जाता है. फिर इसकी पत्तियाँ हल्की सी तोड़कर भाप में पकाई जाती हैं.

Tuesday, October 23, 2018

बीएमडब्ल्यू ने दुनियाभर में 16 लाख डीजल कारों को रिकॉल किया, फायर एग्जॉस्ट सिस्टम में खामी

जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने दुनियाभर से 16 लाख डीजल वेरिएंट कारें रिकॉल की हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि फायर एग्जॉस्ट सिस्टम में खामी को ठीक करने के लिए गाड़ियां मंगवाई जा रही हैं।

बीएमडब्ल्यू कारों में आग की 30 घटनाएं सामने आईं
अगस्त 2010 से अगस्त 2017 के बीच बनी गाड़ियां रिकॉल में शामिल हैं। साल 2016 में पहली बार फायर एग्जॉस्ट सिस्टम की खामी का पता चला था।

बीएमडब्ल्यू ने अगस्त में यूरोप और कुछ एशियाई देशों में 4.80 लाख गाड़ियां रिकॉल की थीं। उनमें भी फायर एग्जॉस्ट सिस्टम की दिक्कत थी। दक्षिण कोरिया में इस साल कंपनी की कारों आग लगने की 30 घटनाएं हो चुकी हैं। इसके लिए बीएमडब्ल्यू ने ग्राहकों से माफी मांगी।

बीएमडब्ल्यू के मुताबिक उसकी डीजल कारों में ग्लाइकॉल कूलिंग फ्लूएड लीक होने की आशंका है। इससे आग लगने का खतरा हो सकता है। कंपनी इस कमी की जांच कर उसे दुरुस्त करेगी। जरुरत पड़ने पर पार्ट्स बदले जाएंगे।

कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के लिए कोई बड़ा रिस्क नहीं है। लेकिन, एहतियात के तौर पर गाड़ियों की जांच की जाएगी। कंपनी हमेशा यह चाहती है कि ग्राहकों का भरोसा बना रहे।

जब ऑटोग्राफ के लिए रोए थे रणवीर : रणवीर सिंह की बचपन की एक फोटो अगस्त 2016 में वायरल हुई थी, जिसमें रणवीर अक्षय कुमार के साथ दिखाई दे रहे थे। खुद रणवीर सिंह ने इस फोटो को शेयर कर लिखा था- अमूल्य अतीत। मेरा फैनब्वॉय मोमेंट अक्षय कुमार के साथ।

फोटो 1998 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म कीमत के सेट की है। जब अक्षय फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब 13 साल के रणवीर सेट के बाहर खड़े थे। अक्षय की नजर जब रणवीर पर पड़ी तो उन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड्स से उन्हें सेट के अंदर लाने कहा। इसके बाद न केवल अक्षय ने रणवीर को ऑटोग्राफ दिया, बल्कि उनके साथ फोटो भी खिंचाई।

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने हाल ही में कॉफी विद करन 6 का एपिसोड शूट किया। इस दौरान दोनों को खूब मस्ती करते देखा गया। बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने मजाक करते हुए कहा- इस इंसान के साथ रहना मुश्किल है। दीपिका की दाद देनी होगी। अक्षय और रणवीर की मजेदार कैमिस्ट्री से भरा यह एपिसोड अगले सप्ताह ऑन एयर होगा।

海外留守记丨宣布出现确诊病例那天晚上,小区超市人满为患

  新冠肺炎疫情蔓延全球, 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&肛交集合 三分之二减至...